सेतु निगम ईपीएफ ट्रस्ट से इं. श्रीप्रकाश गुप्ता और इं. वीरेन्द्र कनौजिया का त्यागपत्र - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सेतु निगम ईपीएफ ट्रस्ट से इं. श्रीप्रकाश गुप्ता और इं. वीरेन्द्र कनौजिया का त्यागपत्र

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में  आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत सेतु निगम द्वारा संचालित ई.पी.एफ. ट्रस्ट की न्यासी मण्डल से त्यागपत्र दे दिया गया। यह जानकारी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष इं. श्रीप्रकाश गुप्ता ने दी।

इं. श्रीप्रकाश गुप्ता और इं. वीरेन्द्र कनौजिया जो सेतु निगम द्वारा संचालित ई.पी.एफ ट्रस्ट के न्यासी है द्वारा बताया गया कि अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 05 दिसम्बर 2019 को जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निगमों द्वारा संचालित ई.पी.एफ ट्रस्ट को प्रत्येक दशा में ई.पी.एफ.ओ. के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधियों का प्रबंधन सुनिश्चत किया जाए। लेकिन वित्त विभाग के इस आदेश के बावजूद भी अब तक इसका अनुपालन सेतु निगम के प्रबंधन द्वारा नही किया गया। जबकि इस सम्बंध सेतु निगम के ही सेतु अभियंता एसोसिएशन और सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ-साथ  अन्य सेवा संघो द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से उक्त आदेश के अनुपालन का आग्रह प्रबंध तंत्र से किया जाता रहा है। ज्ञात हो कि उक्त आदेश पावर कारपोरेशन में हुए ईपीएफ घोटाले के परिपेक्ष्य मेें शासन द्वारा इसलिए किया गया था कि निकट भविष्य में इस तरह के घोटाले की पुनर्रावृत्ति न हो। लेकिन इसके बावजूद निगम प्रबंधन द्वारा सरकार द्वारा जारी उक्त महत्वपूर्ण आदेश की अनदेखी से नाराज उक्त पदाधिकारियो ने न्यासी मण्डल से त्याग पत्र दे दिया है। उक्त दोनों एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा पुनः सेतु निगम के प्रबंध तंत्र से आग्रह किया गया है कि वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेश  05 दिसम्बर 2019 का समय से अनुपालन करा लिया जाए ताकि भविष्य में निगम प्रबंधन को पावर कारपोरेशन जैसे किसी बड़े घोटाले का सामना न करना पड़े।

No comments