हर घर तिरंगा जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत एमएसआई इण्टर कालेज के छात्रों ने निकाली रैली - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

हर घर तिरंगा जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत एमएसआई इण्टर कालेज के छात्रों ने निकाली रैली

 


सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश भारत की आजादी के 75वे अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एमएसआई इण्टर कालेज बक्शीपुर के प्रधानाचार्य जफ़र खान के नेतृत्व में छात्रों ने वृहद तिरंगा रैली एमएसआई इण्टर कालेज से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कालेज परिसर पर आ कर खत्म हुई। रैली में छात्रों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लहराते भाग लिया। छात्रों ने रैली वंदे मातरम्, राष्ट्रगान गाते हुए तथा हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, हर घर तिरंगा के नारे लगाएं। हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 

इस रैली में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य जफ़र खान, नियाज़ अहमद, रेहान अहमद, मोहम्मद रजि, मोहम्मद शहाब हुसैन, नदीम अब्बासी सहित शिक्षक तथा सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया।


No comments