कभी वादे बदल गए, कभी इरादे बदल गए,तो कभी रास्ते बदल गए, मगर जनता नही बदली पार्षद के वादे बदल गए - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कभी वादे बदल गए, कभी इरादे बदल गए,तो कभी रास्ते बदल गए, मगर जनता नही बदली पार्षद के वादे बदल गए

 


कानपुर ,जी हां यही हाल है कानपुर नगर के वार्ड 87 की पार्षद मेनका सिंह सेंगर का।

वार्ड 87 सरस्वती नगर की जनता का कहना है जब से मेनका सिंह सेंगर हमारे क्षेत्र की पार्षद बनी है तब से इन्होंने यहाँ की सुध तक नही ली है और न तो यहाँ पर कोई विकाश कार्य करवाया है।

जनता का कहना यह भी है की पार्षद मुह देखा व्यवहार करती है, उनके लिए क्षेत्र की जनता एक समान नही है अगर आप उनकी वाहवाही करते हैं तो वो आपका काम तुरन्त कर देंगी नही तो आप चक्कर लगाते रहे, आपका काम नही होगा।

बारिश हो या फिर कोई भी मौसम हो क्षेत्र की जनता को एक सरकारी खम्भे के ऊपर से चल कर ही निकलना पड़ता है रोड में सिबर ओर नाली का पानी भरा रहता है।

राह चलते लोग अधिकतर  इसी गन्दे पानी मे गिर भी जाते हैं,

खुले में बिलजी का ट्रांसफॉर्मर होने के कारण पानी मे करंट उतरने का डर बना हुआ है।

क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित लोगो का कहना है कि यहाँ की समस्या के बारे में कई उच्च अधिकारियों को भी बताया गया मगर आज तक सुनवाई नही हुई।

देखने वाली बात अब यह है की क्षेत्र की जनता को कब तक गम्भीर बीमारियों से लड़ना और अपनी जान को जोखिम में डाल कर ऐसे रास्तो से निकलना होगा।


No comments