नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है,

 


संत कबीर नगर  आजादी का अमृत महोत्सव’’ की श्रृंखला में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में भारत सरकार की उत्कृष्ट पहल ‘‘हर घर तिरंगा’’ का युवा वर्ग के स्वयंसेवकों की वृहद सहभागिता से व्यापक रूप से प्रचार किया जा रहा है। समस्त विकास खंड में स्वयंसेवकों द्वारा घर घर जाकर  दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक सभी को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के बाकी कार्यक्रमों जैसे युवा मण्डल विकास अभियान, स्वच्छता पखवाड़ा आदि के द्वारा भी घर घर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है। सभी को कार्यक्रमों द्वारा ये बताया जा रहा है की किस तरह से घर पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और देशभक्ति की भावना का संचार होता है। इस पहल से एक नए कीर्तिमान के साथ भारत विश्व पटल पर अपनी एकता की उद्घोषणा करेगा। कार्यक्रमों द्वारा भारतीय ध्वज संहिता में जो संशोधन हुआ है, वह भी बताया गया। अब पालिएस्टर के बने राष्ट्रीय ध्वज या मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही दिन और रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकेगा। हर घर तिरंगा के विषय में बताया गया की यह देश के इतिहास, संस्कृति, सोच और सम्मान को इंगित करता है। राष्ट्रीय ध्वज का बेहद ही महत्व होता है। भारत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जिसे हर भारतीय नागरिक प्यार करता है और सम्मान करता है। इस ध्वज में मौजूद तीनों रंगों की अलग-अलग विशेषता है। केसरिया रंग देश की अखंडता को दर्शाता है, सफेद रंग देश के शांति और अमन की भावना को प्रदर्शित करता है, तो हर रंग देश की उन्नत कृषि और हरियाली का परिचय देता है । अतः अपने राष्ट्रीय ध्वज की शान के लिए भारत सरकार की इस पहल को अपने सार्थक प्रयासों से सफल बनाया जाए।


No comments