खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा ने निपुण प्रदेश की शपथ दिलाई - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा ने निपुण प्रदेश की शपथ दिलाई

 


पनियरा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश। अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय देवीपुर द्वितीय में किया गया।  अध्यक्षता खण्ड शिक्षाधिकारी  पनियरा गरिमा यादव ने किया। ग्राम प्रधान साधना यादव ने माला पहनाकर खण्ड शिक्षाधिकारी का स्वागत किया। खण्ड शिक्षाधिकारीे ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं निपुण लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताया। संचालन सुभानल्लाह (प्र.प्र.अ./शिक्षक संकुल) ने किया। 

अंत मे खण्ड शिक्षाधिकारी पनियरा गरिमा यादव ने सभी को निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु निपुण प्रदेश की शपथ दिलाई। ग्राम प्रधान साधना यादव ने उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत मे शिक्षकों व अभिभावकों ने मिलकर जल-पान किया।

 

No comments