उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया

 


संत कबीर नगर  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा विधान सभा 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद तथा 314-धनघटा (अ0जा0) के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची सम्भाजन के पश्चात् तैयार कर ली गयी है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 22 अगस्त, 2022 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिनांक 22 अगस्त 2022 को प्रकाशित की गयी मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची निःशुल्क निरीक्षण हेतु सम्बन्धित तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय संत कबीर नगर में उपलब्ध रहेगी। दिनांक 22 अगस्त 2022 को आलेख्य के रूप में प्रकाशित की गयी मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची में यदि किसी प्रकार की आपत्ति/सुझाव हो तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संत कबीर नगर में एक सप्ताह के अन्दर दिया जा सकता है।


No comments