खेलकूद युवा कल्याण पीआर डी जवानो ने निकाला ‘‘तिरंगा साईकिल रैली मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तिरंगा दिखाकर किया गया रवाना, - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

खेलकूद युवा कल्याण पीआर डी जवानो ने निकाला ‘‘तिरंगा साईकिल रैली मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तिरंगा दिखाकर किया गया रवाना,

 


संत कबीर नगर आजादी का अमृत महोत्सव’’ के क्रम में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र ने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के 75 पी0आर0डी0 स्वयं सेवकांे द्वारा ‘‘तिरंगा साईकिल रैली’’ का तिरंगा झण्डा दिखाकर विकास भवन से शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने तिरंगा साईकिल रैली के माध्यम से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे जनपद के आम नागरिकों से स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में अपने घरो पर आदर एवं सम्मान के साथ तिरंगा झण्डा फहराने तथा ‘भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान है तिरंगा’ संदेश को जन-जन तक पहुचाने की अपील किया।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आराधना द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 



No comments