अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा किया गया स्वागत सम्मान कार्यक्रम - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा किया गया स्वागत सम्मान कार्यक्रम


 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आवास विकास कम्युनिटी सेंटर में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसावन भगत प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा बांकेलाल मौजूद रहे। अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए आर्थिक मजबूती देने के लिए कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने के लिए आर्थिक मदद की जाए। जिससे समाज का उत्थान हो सके और समाज को संगठित किया जा सके। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कॉपरेटिव बैंक सहकारिता आधार पर समाज को उस पैसे का उत्थान किया जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में कानपुर जिले के महासचिव सौरभ कुशवाहा कृष्ण कुशवाहा श्रीमती राधा जितेंद्र पंकज कुशवाहा अजीत कुशवाहा कुशवाहा वेलफेयर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा विनायक कुशवाहा देवेंद्र कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा हरिओम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

No comments