राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहेंगे समाजवादी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहेंगे समाजवादी

 


कानपुर,भाजपा की केंद्र सरकार के ग्रह मंत्रालय ने भारत के ध्वज संहिता में संशोधन करके खादी के अलावा मशीन से बने राष्ट्रीय झंडों के निर्माण और आयात की अनुमति दी है, जो पॉलिएस्टर से बनेंगे।इसके विरुद्ध आज समाजवादी पार्टी और प्रांतीय व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महासचिव सपा व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में सत्याग्रह कर मंडलायुक्त कार्यालय में प्रधानमंत्री व ग्रह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।समाजवादियों ने इसको भाजपा द्वारा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन,शहीदों के त्याग,बापू के बलिदान व स्वाभिमान का अपमान  और खादी उद्योग को बर्बाद करने वाला कदम बताया।समाजवादियों ने कहा इस संशोधन से चीन जैसे दुश्मन मुल्क भी भारत का ध्वज पॉलिएस्टर व मशीन से बनाकर भारत में बेचेंगे जो की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्र का इससे बड़ा अपमान क्या होगा की चीन निर्मित ध्वज भारत भर में लहराए जाएंगे।छोटे खादी उद्योग व कारीगर बेरोजगार हो जाएंगे।चीन हमारे ही देश का मजाक उड़ाएगा की तुम्हारे झंडे हम बनाते हैं।नेतृत्व कर रहे सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यह संशोधन देश के करोड़ों व्यापारियों,किसानों और युवाओं का तिरस्कार होगा और स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत के लिए व्यंग भी साबित होगा। मेक इन इंडिया का नारा आधारहीन साबित होगा।खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज भारत की विशिष्ट पहचान है और यह देश के स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों का प्रतीक है। खादी स्वतंत्रता का ताना-बाना है और गांधी जी चाहते थे कि तिरंगा झंडा हाथ से काती और हाथ से बुनी हुई खादी का ही हो। 

अभिमन्यु गुप्ता,विनय कुमार,मनोज चौरसिया,जय गुप्ता,दीपू श्रीवास्तव,सोनू वर्मा,वसीम गाजी, मो इब्राहिम,छोटे अली,अमित चढ्ढा आदि थे।

No comments