अजय कुमार पाण्डेय लिखेगे संतकबीरनगर के स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास, निदेशक ने जारी किया आदेश - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अजय कुमार पाण्डेय लिखेगे संतकबीरनगर के स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास, निदेशक ने जारी किया आदेश

 


संतकबीरनगर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के महानायको, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में विशिष्ट भूमिका  को रेखांकित करते हुए संस्कृति विभाग उ० प्र० द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों के इतिहास लेखक का कार्य कराये जाने का निर्णय लिया है। जिसके अन्तर्गत संतकबीरनगर के सामान्य भौगोलिक ऐतिहासिक एवं संस्कृति परिचय के साथ- साथ जनपद के स्वतंत्रता आन्दोलन में विशिष्ट भूमिका को प्रमुखता से स्थान दिया जाना है। संतकबीरनगर जनपद में इस कार्य हेतु संत कबीर आचार्य अमृत दास महाविद्यालय मगहर के प्राध्यापक अजय कुमार पाण्डेय को उ० प्र० संग्रहालय निदेशालय लखनऊ के निदेशक डाक्टर आनन्द कुमार सिंह ने चयनित किया है।


       संत कबीर आचार्य अमृत दास महाविद्यालय मगहर के प्राध्यापक अजय कुमार पाण्डेय को उ० प्र० संग्रहालय निदेशालय लखनऊ के निदेशक डाक्टर आनन्द कुमार सिंह द्वारा 21 जुलाई 2022 को भेजे गये अपने पत्र में कहा है कि सम्पूर्ण राष्ट्र आजादी की 75 वीं वर्षगाठ अत्यन्त उत्साह एवं गौरव के साथ मना रहा है।‌ जिसमें उत्तर प्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के महानायकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विशिष्ट भूमिका से रेखांकित करते हुए प्रदेश के सभी 75 जनपदों के इतिहास लेखक का कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत सम्बन्धित जनपद के सामान्य भौगोलिक ऐतिहासिक एवं संस्कृति को परिचय के साथ साथ जनपद की स्वतंत्रता आन्दोलन में विशिष्ट भूमिका को प्रमुखता से स्थान दिया जाना है। उपर्युक्त कार्यों हेतु जनपद संतकबीरनगर के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास लेखन हेतु आपका नाम चयनित किया गया है। सम्बन्धित ग्रन्थ की विषयवस्तु एवं संक्षेपिका इस पत्र के साथ संलग्न की जा रही है। दूरभाष पर इतिहास लेखन हेतु आपकी कृपापूर्वक सहमति भी प्राप्त की गयी है। अतः अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त के सम्बन्ध में अपनी औपचारिक स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ करने का कष्ट करें। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर कराया जाना है। संस्था की ओर से इस कार्य का समन्वय सहायक निदेशक कलात्मक वस्तुएं एवं, प्रदर्शक व्याख्याता, राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा किया जायेगा, जो आपसे निरन्तर सम्पर्क कर कार्य को पूर्ण करायेंगे। आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र की प्रति प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर, निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ निदेशक, अयोध्या शोध संस्थान , अयोध्या को प्रेषित किया गया है। अजय कुमार पाण्डेय ने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि जिन्हें भी जनपद के इतिहास, संस्कृति, साहित्य, राजनीतिक एवं सामाजिक आंदोलन के संबंध में  कोई भी प्रमाणिक जानकारी है तो हमें अवश्य उपलब्ध कराएं अथवा मेरे मोबाइल नम्बर 7007193879 पर संपर्क करें जिससे संत कबीर नगर जनपद पर एक स्तरीय इतिहास का कार्य संपादित किया जा सके।

No comments