एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटेगा यादव समाज - चौधरी सुखराम सिंह,पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटेगा यादव समाज - चौधरी सुखराम सिंह,पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष


 कानपुर, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कानपुर में आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन में यादव समाज से एकजुट होकर मौजूदा चुनौतियों से निपटने की अपील की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह विचार पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुखराम सिंह ने रखें। प्रादेशिक यादव  सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखराम सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में यादव समाज के आगे कई गंभीर चुनौतियां हैं लेकिन यह खास बात है कि यादव समाज स्वयं इन चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। जरूरत है पूरे यादव समाज को एक मंच पर एकजुट होने की ।  उन्होंने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी को मेरा पूरा आशिर्वाद है और मुझे उम्मीद है कि वह नई ऊर्जा के साथ नया मुकाम हासिल करेगी।पूर्व विधायक, चौधरी जगराम सिंह यादव ने गोविंद बल्लभ पंत सरकार के एक विधायक से लेकर यादव समाज की वर्तमान राजनीतिक ताकत की चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यादव समाज की ताकत संघर्ष और मेहनत के बल पर बढ़ी है।इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर जी पी यादव विशेष सलाहकार यादव महासभा, सुनील यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा यादव महासभा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,  उपाध्यक्ष राजाराम यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव , उपाध्यक्ष रामकरन यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महासभा के प्रदेश के प्रमुख महासचिव अशोक यादव ने किया।कानपुर में एक निजी होटल में आयोजित यादव समाज के प्रादेशिक सम्मेलन एवं मनोनयन पत्र वितरण समारोह में भारी संख्या में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए हुए पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के नए  प्रतीक चिन्ह का भी विमोचन किया गया।


No comments