एकनाथ शिंदे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल के बाहर रहेंगे देवेंद्र फडणवीस - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एकनाथ शिंदे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल के बाहर रहेंगे देवेंद्र फडणवीस

 


पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एकनाथ शिंदे शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शपथ लेंगे और आने वाले दिनों में हम मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और मैं मंत्रिमंडल के बाहर रहूंगा। मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना और 16 निर्दलियों ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके लिए राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाला पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पॉवर के पीछे नहीं है, हम मुख्यमंत्री बनने के लिए इनके साथ नहीं जा रहे हैं, हम हिंदुत्व के मुद्दे की वजह से उनके साथ जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने निर्णय किया है कि एकनाथ शिंदे को हम समर्थन देंगे। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एकनाथ शिंदे शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शपथ लेंगे और आने वाले दिनों में हम मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और मैं मंत्रिमंडल के बाहर रहूंगा।

No comments