उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारियों का साम्राज्य कायम - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारियों का साम्राज्य कायम

 


सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की गठजोड़ का अद्भुत नजारा सीएम सिटी में दिख रहा है। जहां एक तरफ भ्रष्टाचार पर शासकीय तंत्र का जीरो टॉलरेंस का नारा है वही सत्याग्रह संकल्प धारियों ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को ललकारा है। अगर देखा जाए तो दोनों कार्य वृत्ति एक दूसरे के परस्पर विरोधाभासी हैं। जिससे शासकीय तंत्र की कार्यशैली हाशिए पर नजर आ रही है। अब यह कहने से गुरेज नहीं किया जा सकता कि शासकीय तंत्र का जीरो टॉलरेंस अभिलेखों व भाषणों तक सीमित नजर आ रही है और सत्याग्रहियों का सत्याग्रह संकल्प व्याप्त भ्रष्टाचार की दास्तां को बयां करती नजर आ रही है। अगर वास्तव में देखा जाए तो तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा 3 जुलाई 2021 से क्रमशः चरणबद्ध चलाया जा रहा सत्याग्रह संकल्प भ्रष्टाचार के मूल तथ्यों पर आधारित है और शासकीय प्रशासकीय तंत्र लाचार, बेबस, व तंग नजर आ रही है। अन्यथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शासकीय तंत्र और संगठन की रस्साकशी 330 दिनों से न चलता। ऐसा लगता है कि सत्याग्रहियों के सत्याग्रह संकल्प में दम है, और वह बेखौफ, भ्रष्ट शासकीय तंत्र को अंजाम तक पहुंचाने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, रमाकांत पांडे उर्फ राजू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश ठेकेदार संघ, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जेपी नायक उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, लल्लन दूबे, राजेश शुक्ला अधिवक्ता  कमिश्नरी बार गोरखपुर, सुनील कुमार त्रिपाठी, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, नदीम अजीज, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, सतीश कुशवाहा, देवांश माथुर, दीप मित्रम, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, राजेश्वर पांडे, आयुष पांडे, गिरजा शंकर नाथ, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments