सीएचसी सेमरियावां में वेटिंग एरिया में भीषण गर्मी से जूझती रहीं महिलाएं - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सीएचसी सेमरियावां में वेटिंग एरिया में भीषण गर्मी से जूझती रहीं महिलाएं

 


रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर

सेमरियावां(संतकबीरनगर) भीषण गर्मी से जहां लोग त्रस्त हैं तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां के प्रतीक्षालय में पंखा नहीं लगने से मरीज व उनके तीमारदार जूझते नजर आए। सेमरियावां ब्लाक के सबसे बड़े अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को उच्च जोखिम वाली महिलाओं का शिविर आयोजित था। जिसके कारण पैथालोजी में काफी संख्या में महिलाएं जुटी हुई थीं। वेटिंग एरिया में महिलाएं भीषण गर्मी से जूझती नजर आईं। वेटिंग एरिया में पंखा तक नहीं लगाया जा सका है। भीषण गर्मी से परेशान महिलाएं अपने पल्लू से पसीना पोछते रहीं। पैथालोजी कक्ष में इस दौरान अफरातफरी मची रही। जांच के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

No comments