सपा व्यापार सभा ने मनाई भामाशाह जयंती - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सपा व्यापार सभा ने मनाई भामाशाह जयंती


 कानपुर, राष्ट्र गौरव,महावीर, महादानी, निष्ठा के प्रतीक व व्यापारियों के पुरोधा भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर सपा व्यापार सभा द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये और संकल्प दिवस के रूप में उनकी जयंती मनाई।व्यापारियों ने संकल्प लिया की व्यापारी एक दूसरे का साथ देते हुए सदैव राष्ट्र हित और प्रदेश हित को सर्वोपरि रखेंगे और भारत व उत्तर प्रदेश को सशक्त बनाएंगे।


जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव व प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने  कहा की महाराणा प्रताप को सेना व युद्ध के लिए पूर्ण आर्थिक सहयोग भामाशाह ने दिया क्योंकि उनको पूरा विश्वास था की एक दिन महाराणा प्रताप बादशाह अकबर को हराएंगे और एक दिन वही हुआ।दानवीर भामाशाह का जन्म राजस्थान के मेवाड़ में 28 जून 1547 को हुआ।वे बहुत बड़े व्यापारी बने और मातृ-भूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को अपनी सम्पूर्ण धन-संपदा  अर्पित कर दी। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यह सहयोग तब दिया जब महाराणा प्रताप अपना अस्तित्व बनाए रखने के प्रयास में निराश होकर परिवार सहित पहाड़ियों में छिपते भटक रहे थे।मंडल महासचिव आजाद खान ने कहा की जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा को समर्पित कर दी। उन्होंने इतना धन दान दिया था कि जिससे २५००० सैनिकों का बारह वर्ष तक निर्वाह हो सकता था। मेवाड़ के अस्मिता की रक्षा के लिए भामाशाह ने दिल्ली गद्दी का प्रलोभन भी ठुकरा दिया।

नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव दीपू ने कहा की भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए।प्राप्त सहयोग से महाराणा प्रताप में नया उत्साह उत्पन्न हुआ और उन्होंने पुन: सैन्य शक्ति संगठित कर मुगल शासकों को पराजित करा और फिर से मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया। आत्मसम्मान और त्याग की यही भावना उनके स्वदेश, धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले देश-भक्त के रूप में शिखर पर स्थापित कर देती है।अभिमन्यु गुप्ता, शुभ गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव दीपू,जय गुप्ता,आज़ाद खान,अमित चड्ढा,सोनू वर्मा, साकिफ कुरैशी,विपिन पाल,विशाल शर्मा,वसीम गाज़ी आदि थे।




No comments