न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित


 संत कबीर नगर  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण हेतु कार्ययोजना पर चर्चा के लिए जनपद न्यायधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गयी। प्रसाशनिक अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित प्री-लिटिगेशन वादों/प्रार्थना पत्रों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने का निर्देश जिला जज द्वारा दिया गया। न्यायिक अधिकारियों को न्यायालय में लंबित ऐसे वाद जो आपसी सुलह समझौते से निस्तारित किये जा सकते हैं को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस/सम्मन प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय में लंबित मामलों में सुलह योग्य फौजदारी मामले, दीवानी वाद, धारा 138 एन आई एक्ट के मामले, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से सम्बंधित मामले, अभिवाक सौदेबाजी हेतु दण्ड वाद, मोटर अधिनियम से सम्बंधित मामले चिन्हित कर निस्तारित किये जाने एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बिजली चोरी से संबंधित शमनीय मामले, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय वाद, मनरेगा प्रकरण, गृह कर, जल कर से सम्बंधित मामलों को अधिक मात्रा में प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये जाने की कार्ययोजना पर चर्चा कर जिला जज द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासन की तरफ से अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आई0वी0 विश्वकर्मा, डी पी.आर.ओ. राजेन्द्र प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद सुरेश कुमार मौर्य, तहसीलदार खलीलाबाद शेख़ आलमगीर, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, वरिष्ठ निरीक्षक बाँट माप आर.वी. वर्मा एवं सूचना विभाग से अनिल सिंह तथा न्यायिक अधिकारियों में अपर जिला जज एस.सी./एस.टी. दिनेश सिंह, अपर जिला जज पॉक्सो जैनुद्दीन अंसारी, सीजेएम शिखा रानी जायसवाल, सिविल जज सी.डी. महेंद्र कुमार सिंह, सिविल जज जू.डी. दीपक कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार दुबे, सिविल जज जू.डी. एफ टी सी प्रथम मो. फ़राज़, सिविल जज जू.डी.एफ टी सी द्वितीय अजीत कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया । यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।


No comments