भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक में योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि अब मंदिर मस्जिद के बाहर रोड पर पूजा और नमाज बर्दास्त नहीं - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक में योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि अब मंदिर मस्जिद के बाहर रोड पर पूजा और नमाज बर्दास्त नहीं

 


रिपोर्ट आकाश सिंघल

                                                                                                 लखनऊ चुनाव में विजयी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर  में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की। प्रदेश के ऊर्जावान मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक का उद्घाटन किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता स्वतंत्र देव सिंह जी ने की। बैठक में 2022 की प्रचण्ड जीत के लिए सभी छेत्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की प्रशंशा की गई।  आगामी 2024 में होने वाले चुनाव की रणनीति पर घहन चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज आप लोग पूर्ण बहुमत में है।इस कारण आप लोगों को जनता के बीच में रहकर उनके दुख सुख में साथ खड़ा होना। जो गलतियां हमने पहले की हैं उनकी पुनरावर्ती नहीं होनी चाहिए। जिस तरह पूरे प्रदेश में हमने मंदिर और मस्जिद एवम गिरजाघर से लाउडस्पीकर उतरवाये हैं। ये  आगामी पीढ़ी के लिए बहुत ही जरूरी था। लोग सड़कों पर रोड जाम के कारण परेशान होते थे इसलिए अब सड़कों पर न कोई पूजा होगी और न ही नवाज पड़ी जाएगी।रोड सिर्फ चलने के लिए होती हैं न कि जनता को परेशान करने के लिए। सभी विधायकों को हिदायत दी गई आप सभी अपने अपने छेत्र में इसकी ओर ध्यान देंगे और जो इसका उलंघन करेगा, उस पर तत्काल प्रभाव से दण्डित किया जाएगा। आज पूरा प्रदेश गुंडा मुक्त के लगभग है। हम सभी को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमें अभी से लगना होगा। हमको केन्द्र और राज्य सरकार की बात और उनके कार्य को लेकर घर-घर पहुंचना है। हमें हर जगह पर अपना मन बड़ा करना होगा। टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता-छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता। प्रदेश में 37 वर्ष बाद कोई सरकार दोबारा बनी है। उत्तर प्रदेश में किसी सरकार द्वारा अपना कार्यकाल कुशलतापूर्वक पूर्ण करके फिर से सरकार बनाने का अवसर 37 वर्ष बाद आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का इसके लिए अभिनंदन है। इतना ही नहीं पहली बार विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। अब दोनों सदनों में भाजपा को पूर्ण बहुमत है। प्रदेश में ऐसा पहली बार है जब दोनों सदनों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण प्रारंभ हो गया है। पीएम मोदी ने लगातार आठ  साल का कार्यकाल पूरा किया है। अब देश नए भारत की ओर अग्रसर है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ  साथ बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी बैठक को सम्बोधित किया। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपाध्यक्ष भारद्वाज जी,राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह , मोहनलाल गंज के सांसद एवम केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी भी मौजूद रहे।"बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश से चुने गए केंद्रीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,  और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहे।"

No comments