मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा सुनी गयी महिला की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा सुनी गयी महिला की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,


 संत कबीर नगर  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य मनोरमा शुक्ला ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा सुनवाई एवं चौपाल के क्रम में मई माह के तृतीय बुद्धवार को स्थानीय गेस्ट हाउस/निरीक्षण गृह में न्यायिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई किया। सुनवाई के दौरान मा0 सदस्या ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु वेहद संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। 

महिला जनसुनवाई के दौरान मा0 सदस्य महिला आयोग द्वारा चौपाल शिविर में उपस्थित महिला फरियादियों में खलीलाबाद थाना क्षेत्र से रीना देवी, नसीमा खातून, सुमनलता श्रीवास्तव, धनघटा थाना क्षेत्र से कुसुम, थाना महुली से गंगोत्री देवी से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनकी समस्याओं को जानते हुए सम्बंधित अधिकारियों को पीड़िता का पक्ष सुनने तथा हकीकत की जॉच करवाकर त्वरित  कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रत्येक मामले में मा0 सदस्या ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामलेे में व्यक्तिगत रूचि लेकर निस्तारित कराने की अपेक्षा की। सुनवाई के दौरान प्रत्येक मामले में मा0 सदस्या ने पीड़ित महिलाओं से व्यक्तिगत तौर पर रूबरू होकर शिकायतों की हकीकत जानी। उन्होंने शिकायते प्राप्त होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा की गयी कार्यवाही की भी पूछताछ की। आयोजन में आयोग की मा0 सदस्य मनोरमा शुक्ला ने कहा कि उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें। उत्पीड़न करने वाले लोगों के विरूद्ध कठोर दृष्टिकोण अपनाया जाय। महिलाओं को पूरी तरह से सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण प्रदान करते हुए उत्पीड़न के मामलों मंें सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी जाय। अभियुक्तों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही भी की जाए।

मा0 सदस्या महिला आयोग ने जनपद में महिला कल्याण से सम्बंधित विभिन्न विभागों जैसे-पुलिस विभाग, महिला थाना, जिला प्र्रोबेशन, महिला कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कौशल विकास मिशन सहित अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा मिशन-शक्ति के तहत अब तक किये गये कार्यक्रमों की सफलता का विवरण तथा कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं/बालिकाओं में उनके सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के प्रति उनकी जागरूकता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं द्वारा महिलाओं को दिलाये गये लाभ आदि के बारे में सम्बंधित विभाग के अधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए वर्तमान में चल रहे मिशन-शक्ति 0.4 के अन्तर्गत चलाये जा रहें कार्यक्रमों का विधिवत डाक्यूमेंटेशन करने तथा क्षेत्र विशेष में किसी भी महिला/बालिका द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला  प्रोबेशन अधिकारी को अवगत कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मिशन-शक्ति कार्यक्रमों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिलाओं, बालिकाओं अथवा स्वयं सहायता समूहों को अवश्य सम्मानित किया जाए, इससे उनका मनोबल और कार्य के प्रति उनकी अभिरूचि बढ़ेगी। 

तत्पश्चात अध्यक्ष नगर पंचायत मगहर संगीता वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता अग्रहरि द्वारा मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग मनोरमा शुक्ला जी को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। 

महिला जनसुनवाई एवं चौपाल शिविर आयोजन के दौरान न्यायिक अधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अंशुमान, जिला प्रोेबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मोहन झा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, महिला थाना प्रभारी सरोज शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी/कर्मचारी, फरियादी आदि उपस्थित रहे।


No comments