सेनेटरी सुपरवाइजर कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सेनेटरी सुपरवाइजर कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

 


कानपुर, नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ।  राजाराम पाल  पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता सपा सेंनेटरी सुवरवाइजर कर्म०संघ के महामंत्री मोहम्मद उस्मान अली शाह ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्तमान में आपके द्वारा प्रातः 5 बजे सफाई कर्मचारी की हाजरी लेने का आदेश पारित किया है तथा अन्य नियम भी दर्शाये गये है जिसपर पुनः विचार की आवश्यकता है। सॅनेटरी सुवरवाइजर कर्म०संघ यह कहना चाहता है कि 5 बजे हाजरी के लिये 4.30 बजे हजारी स्थान पहुंचना पड़ता है। इसके लिए 3 बजे उठना पड़ रहा है इसी बीच स्वयं सुरक्षा व आन्तरिक सुरक्षा एवं अत्याधिक परेशानियों का खतरा बना रहता है जिससे सफाई कर्म० एवं सफाई सुवरवाइजरों को गुजरना पड़ रहा है। अपने घर परिवार को भी उपयुक्त समय नहीं दे पा रहे है और निन्द्रा (विश्राम) भी नहीं कर पा रहे है। इसी क्रम में यह भी कहना पड़ रहा है कि महिलायें एवं पुरूष कर्मचारियों एवं सुपारवाइजरों व निरीक्षकगणों को भी अपने घरों से बिना जलपान किये ही निकलना पड़ रहा है तथा दैनिक क्रियायें भी प्रभावित है। इसी तरह की परेशानियों के कारण सफाई कर्मचारियों हमारे सुवारवाइजरों से विवाद हो रहा है। कभी भी कोई अप्रिय घटना हम सबके साथ घटित हो सकती है। क्यों कि यह समय अपराधिक गतिविधियों का होता हे। जहाँ मदद भी मिलना सम्भव नही है। महिलाओं एवं पुरूषों को हाजरी स्थल पहुंचने के लिये कई वाहन संसाधन बदलने पड़ते है व दैनिक दिन चर्या प्रभावित हो रही है जिसे आप स्वयं भी समझते है तथा यह भी संज्ञान में लाना है। आगे कहा कि कालीन कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका कौन जिम्मेदार होगा सोचना और समझने की गंभीरता से आवश्यकता है सफाई कर्मी में बेहद आक्रोशित हैं जिससे कभी भी सफाई व्यवस्था प्रभावित करने पर हड़ताल पर जा सकते हैं। ज्ञापन के दौरान मुन्ना गंगोली, सुरेश, उस्मान अली शाह महामंत्री, ओम कुमार सिंह उपाध्यक्ष राकेश बाबा अनिल कुमार सुनील कुमार गंगा प्रसाद छेदीलाल निजामुद्दीन मोहम्मद वसीम इत्यादि लोग मौजूद रहे!



No comments