जिसके साथ जमाना है ,उसका नाम महाना है - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिसके साथ जमाना है ,उसका नाम महाना है


 कानपुर, उत्तर प्रदेश सरकार मे विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना बनने के बाद आज कानपुर आगमन पर जाजमऊ पुल पर महापौर प्रमिला पाण्डेय के साथ नगर प्रवेश द्वार पर निवर्तमान मंत्री राकेश तिवारी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी,कैलाश पाण्डेय, बीडी राय, नन्दू शुक्ला,सुमित बघावन, कमल सिह यादव,करन महाना,अभिताब पाण्डेय, दिनेश शास्त्री आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया।

जाजमऊ, हरजिंदर नगर, लाल बंगला आदि जगह जगह पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कानपुर की शान, महाना महाना, जिसके साथ जमाना है उसका नाम महाना है आदि जयघोष के साथ भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।बड़ी संख्या मे शहर के जनता ने भव्य स्वागत किया।हरजिंदर नगर चौराहे पर विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना के स्वागत के लिए राघा कृष्ण का नृत्य आकर्षण का केंद्र बिन्दू रहा।

 अवसर पर भारतीय विचारक समिति के संरक्षक  बलराम नरूला, अध्यक्ष डॉ पी एन कौल,  कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश चंद्र, महामंत्री उमेश चंद्र दीक्षित उपस्थित रहे!

 

No comments