पुलिस के बल पर दलित दिव्यांग व्यक्ति की जमीन पर भू माफिया कर रहे कब्जा पुलिस ने नहीं दर्ज कि रिपोर्ट - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पुलिस के बल पर दलित दिव्यांग व्यक्ति की जमीन पर भू माफिया कर रहे कब्जा पुलिस ने नहीं दर्ज कि रिपोर्ट

 राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी



 कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की आज एच ब्लॉक किदवई नगर में  दक्षिण जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में पुलिस के बल पर न्यू आजाद नगर सतवरी स्थित  दलित दिव्यांग राहुल कुमार की पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया गया| इस सम्बन्ध में आज जमीन की पैमाइस के लिए उप जिलाधिकारी सदर को पत्र दिया गया| इसके पूर्व 15 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था|  जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को कार्यवाही के आदेश दिया था| लेकिन लेखपाल ने आज तक जमीन की पैमाइस नही की |

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है की तीन दिन के अन्दर जमीन की पैमाइस नहीं की गयी तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी तहसील सदर में अनिश्चित कालिन  धरना देने को मजबूर होगी|

वही दक्षिण जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने भू माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिये पुलिस अधिक्षक ग्रामीण को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है|

आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा आनन्द तिवारी, शिवदेवी सिंह चौहान, अरविन्द सिंह, राहुल कुमार, अशोक कुमार, बंगाली शर्मा, बैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित आदि शामिल थे|


No comments