पगड़ी, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया सपा विधायक को - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पगड़ी, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया सपा विधायक को

 


कानपुर,सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कहा की एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम ने आज हमे सम्मानित होने पर गर्व का अनुभव हो रहा है।भष्टाचार को रोकने के लिए अगर हमारे सामने कोई समस्या आती है तो उच्च अधिकारियो से मिलकर उसको हल करने की कोशिश करेगे, वह दोषियो को हर हाल मे सजा दिलाने की का भी प्रयास रहेगा।

विनोद मिश्रा ने कहा कि नवयुवको को जागरूक करके भष्टाचार को कम किया जा सकता है।डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल ने कहा की पुलिस कमिश्नर, विधान सभाअघ्यक्ष सतीश महाना, मंत्री व विधायको के साथ मिलकर भष्टाचार के खिलाफ आम जनमानस को जागरूक करेगे।डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि कानपुर नगर मे सबसे ज्यादा भष्टाचार आरटीओ, केसा व केडीए मे है।विधायको व समाजसेवियो के साथ मिलकर भष्टाचार रोकने के लिए भष्टाचार भारत छोड़ो हस्ताक्षर अभियान शुरूआत करने जा रहा है।इस सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से विनोद मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा,कमल सिह यादव, जग महेंद्र अग्रवाल, आदित्य सिंह यादव, टिननी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments