राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस मनाया गया। संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय सेवा योजना हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद द्वारा आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को महाविद्यालय परिसर में "राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस" मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत राव के वक्तव्य से हुआ। महात्मा गांधी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि नागरिक सेवा के अनौपचारिक साक्ष्य मौर्य काल, मुगल काल से ही परिलक्षित होते हैं, किंतु औपचारिक तौर पर इसका प्रारंभ 1857 में गठित मैकाले समिति से हुआ। भारत में राष्ट्रीय नागरिक सेवा का जनक लार्ड कार्नवालिस को माना जाता है किंतु स्वतंत्र भारत में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इसका परिमार्जित रूप प्रस्तुत किया, इसीलिए सरदार पटेल को भारत में अखिल भारतीय सेवा का जनक माना जाता है। राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस को 2006 से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक प्रशासन के क्षेत्र में अपनी अनुशासित सेवा देने वाले सिविल सेवकों को प्रधानमंत्री पुरस्कार से प्रतिवर्ष सम्मानित कर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने अपनी बात रखी। अन्य उपस्थित स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं में प्रियंका, महिमा, अमन, सैफअली, रविशंकर, सौम्या, आर्यन चौधरी, गोल्डी मौर्या, ने अपनी बात रखी। बंदना मौर्या ने कार्यक्रम में रंगोली का कार्य किया।
संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय सेवा योजना हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद द्वारा आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को महाविद्यालय परिसर में "राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस" मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत राव के वक्तव्य से हुआ। महात्मा गांधी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि नागरिक सेवा के अनौपचारिक साक्ष्य मौर्य काल, मुगल काल से ही परिलक्षित होते हैं, किंतु औपचारिक तौर पर इसका प्रारंभ 1857 में गठित मैकाले समिति से हुआ। भारत में राष्ट्रीय नागरिक सेवा का जनक लार्ड कार्नवालिस को माना जाता है किंतु स्वतंत्र भारत में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इसका परिमार्जित रूप प्रस्तुत किया, इसीलिए सरदार पटेल को भारत में अखिल भारतीय सेवा का जनक माना जाता है।
् राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस को 2006 से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक प्रशासन के क्षेत्र में अपनी अनुशासित सेवा देने वाले सिविल सेवकों को प्रधानमंत्री पुरस्कार से प्रतिवर्ष सम्मानित कर प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने अपनी बात रखी। अन्य उपस्थित स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं में प्रियंका, महिमा, अमन, सैफअली, रविशंकर, सौम्या, आर्यन चौधरी, गोल्डी मौर्या, ने अपनी बात रखी। बंदना मौर्या ने कार्यक्रम में रंगोली का कार्य किया।
Post a Comment