श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकली
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।शहर के तितौवा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकली। शिव मंदिर से निकली कलश व शोभा यात्रा में प्रभु की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा व फूल-माला से यात्रा का अभिनंदन किया।
सुबह आठ बजे से यज्ञ स्थल का अयोध्या के आचार्यों ने पूजन कराया। इसके पश्चात कन्याओं ने संकल्प के साथ कलश उठाया। आगे-आगे ध्वज पताका लहराते भक्त उसके पीछे घोष बजाते टोली फिर कलश लेकर कन्याएं चल रही थी। शहर के गन्ना विकास समित, मोती चौराहा, जूनियर हाईस्कूल, बैंक चौराहा, गोला बाजार होते यात्रा समय माता मंदिर पहुंची। यहां से पुन:चंद्रशेख्रर आजाद चौक होते वापस यज्ञ स्थल पहुंची।
यज्ञाचार्य शुभम मिश्रा ने देवी-देवताओं को आह्वान करके यज्ञ में अग्नि प्रभावित किया।
अयोध्या धाम से पधार कथा कथा व्यास मनीष परासर महाराज ने संगीतमय भगवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि पावन कथा मानव जीवन का कल्याण करने वाली है। यह भक्ति भावना बढ़ाकर सुख, समृद्धि बढ़ाने वाली है।
Post a Comment