भाजपा की प्रचंड जीत पर सेमरियावां मंडल इकाई ने मनाई खुशी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा की प्रचंड जीत पर सेमरियावां मंडल इकाई ने मनाई खुशी



रिपोर्ट मुहम्मद परवेज अख्तर

सेमरियावां संतकबीरनगर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर शुक्रवार को सेमरियावां मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी सेमरियावां मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में जनपद की तीनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने तथा प्रदेश में दुबारा सरकार बनने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई भाजपा मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर समाज के सभी वर्गों के लोगों को लाभान्वित किया। 

इस दौरान राम पुरूषोत्तम गुप्ता, संतराम वरूण, एजाज अहमद, सोहित कुमार, अनिल कुमार, सतिराम चौधरी, शोभनाथ, सुरेन्द्र यादव, रामचन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार, अशोक कुमार चौरसिया, अफजल हुसैन, धर्मेन्द्र लोधी, गंगा प्रसाद यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments