सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की आठ जमीनों पर लगी लाल झंडी थाना सादुल्लाह नगर के ग्राम पंचायत अलाउददीनपुर, सादुल्लाह नगर व ऐदहा स्थित आठ जमीनी आराजी कीमत लगभग पाँच करोड़ ग्यारह लाख की सम्पत्ति कुर्क की गई
बलरामपुर सादुल्लाह नगर सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी आठ जमीनों पर लगी लाल झंडी।मुकदमा अपराध संख्या 156/20 धारा 3(1)यूपी गैगस्टर एक्ट के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के वाद संखया 385/2020 बनाम आरिफ अनवर हाशमी पुत्र अब्दुल गफ्फार हाशमी निवासी अहरौली की सादुल्लाह नगर स्थित गाटा 1780ख क्षेत्रफल 0.166हे मूल्य डेढ़ करोड़
771/0.049हेक्टेयर दो करोड़,
157/0.023है छः लाख,
154/0.134हेक्टेयर 6 लाख,
563/0.166हैक बीस लाख,
1376 पाँच बीघा पचास लाख
ग्राम पंचायत ऐदहा स्थित 307/0.486हेक्टेयर कीमत 20लाख।ग्राम पंचायत अलाउददीनपुर स्थित गाटा संख्या 100/ 608 ऐयर कीमत 50 लाख आदि जमीनी सम्पत्तियों को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश संख्या 385/2020 ।दिनाँक 15/3/2022के द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा (14ए ) के तहत 5 करोड़ 11 लाख की सम्पत्तिको कुर्क किया गया
कुर्की की कार्यवाही में उपजिलाधिकारी उतरौला डाक्टर संतोष कुमार ओझा, सी ओ उदय राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल सिंह ,प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाज़ार जयदीप दुबे, प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर राज कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे
Post a Comment