मुक़द्दस रमज़ान पर दरगाह से जारी किया गया रमज़ान का कलेंडर - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मुक़द्दस रमज़ान पर दरगाह से जारी किया गया रमज़ान का कलेंडर

 


बरेली, उत्तर प्रदेश इस साल मुक़द्दस रमज़ान 3 या 4 अप्रैल से शुरू हो रहे है। मुल्क भर में 2 अप्रैल को रमज़ान का चाँद देखा जाएगा। रमज़ान मज़हब-ए-इस्लाम का 9वॉ महीना है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में आज दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने दरगाह से हर साल जारी होने वाला सालाना (वार्षिक) मरकज़ी रेहान-ए-मिल्लत कलैंडर व रमज़ान की जंत्री (समयसारिणी) जारी कर दी। कलैंडर में रमज़ान में इफ्तार व सहरी का वक़्त के अलावा मुसलमानों के साल भर में होने वाले त्योहार व देश भर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख बतायी गयी है। 

     मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि एहतियात बतौर सहरी के आखिरी वक़्त से तीन-चार मिनट पहले सहरी कर ले और इफ्तार के वक़्त में दो-तीन मिनट का और इंतेज़ार कर ले तो बेहतर है। आगे कहा कि सहरी और इफ्तार का वक़्त सिर्फ बरेली के लिए है। अन्य ज़िलों,प्रदेश व देश के लोग अपने वक़्त के अनुसार सहरी व इफ्तार करें। 

      वही दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस साल सबसे छोटा पहला रोज़ा 14 घंटे का और सबसे बड़ा आखिरी रोज़ा 14 घण्टे 51 मिनट का होगा। पहली सहरी और आखिरी सहरी में 34 मिनट का वही पहले इफ्तार और आखिरी इफ्तार में 17 मिनट का अंतर रहेगा। दूसरी तरफ दरगाह से जारी कैलेंडर को दुनिया भर के अकीदतमंदों को डाक व सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा जा रहा है।

दरगाह आला हज़रत सरपरस्त (प्रमुख) हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान साहब (सुब्हानी मियां) की ओर से जारी जंत्री के अनुसार 👉 रोजा 👉अंग्रेजी तारीख़ 👉 सहरी का आख़िरी वक्त - इफ्तार का वक्त।


1. 03 अप्रैल - सुबह 4:36 बजे - शाम 6:36 बजे


2. 04 अप्रैल - सुबह 4:35 बजे - शाम 6:37 बजे


3. 05 अप्रैल - सुबह 4:33 बजे - शाम 6:37 बजे


4. 06 अप्रैल - सुबह 4:32 बजे - शाम 6:38 बजे


5. 07 अप्रैल - सुबह 4:31 बजे - शाम 6:39 बजे


6. 08 अप्रैल - सुबह 4: 30 बजे - शाम 6:39 बजे


7. 09 अप्रैल - सुबह 4:28 बजे - शाम 6:40 बजे


8. 10 अप्रैल - सुबह 4:26 बजे - शाम 6:40 बजे


9. 11 अप्रैल - सुबह 4:25 बजे - शाम 6:41 बजे


10. 12 अप्रैल -  सुबह 4:23 बजे - शाम 6:42 बजे


11. 13 अप्रैल - सुबह 4:22 बजे -  शाम 6:43 बजे


12. 14 अप्रैल - सुबह 4:21 बजे - शाम 6:44 बजे


13. 15 अप्रैल - सुबह 4:20 बजे - शाम 6:44 बजे


14. 16 अप्रैल - सुबह 4.19 बजे - शाम 6:44 बजे


15. 17 अप्रैल - सुबह 4:18 बजे - शाम 6:44 बजे


16. 18 अप्रैल -  सुबह 4:17 बजे - शाम 6:45 बजे


17. 19 अप्रैल - सुबह 4.16 बजे - शाम 6:46 बजे


18. 20 अप्रैल - सुबह 4:15 बजे -  शाम 6:46 बजे


19. 21 अप्रैल -  सुबह 4:14 बजे - शाम 6:47 बजे


20. 22 अप्रैल -  सुबह 4:12 बजे - शाम 6:47 बजे


21. 23 अप्रैल - सुबह 4:12 बजे - शाम 6:48 बजे


22. 24 अप्रैल - सुबह 4:11 बजे - शाम 6:49 बजे


23. 25 अप्रैल - सुबह 4:10 बजे - शाम 6.49 बजे


24. 26 अप्रैल - सुबह 4:09 बजे - शाम 6:50 बजे


25. 27 अप्रैल -  सुबह 4:08 बजे -  शाम 6:50 बजे


26. 28 अप्रैल - सुबह 4:07 बजे -  शाम 6:50 बजे


27. 29 अप्रैल - सुबह 4:06 बजे - शाम 6:51 बजे


28. 30 अप्रैल - सुबह 4:05 बजे - शाम 6:51 बजे


29. 01 मई - सुबह 4:04 बजे - शाम 6:52 बजे


30. 02 मई - सुबह 4:02 बजे - शाम 6:53 बजे


No comments