शिवपाल सिंह यादव का वाराणसी में संबोधन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

शिवपाल सिंह यादव का वाराणसी में संबोधन

 


वाराणसी हम और यह पूरा मंच आप सब लोगों से एक ही अपील करने के लिए यहां पर इकट्ठा हुआ है 7 तारीख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इस प्रदेश से हटाना है। और अखिलेश यादव के नेतृत्व में ये जो गठबंधन बना है। अब इस गठबंधन और इस देश की जनता ने तय कर लिया है 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है।

 • 2022 में जब अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे तब उत्तर प्रदेश का विकास होगा और इन्होंने जो 5 साल पहले जो झूठे वादे किए थे उनका सफाया होना तय हो गया है।

 • और दोस्तों हमें इतना बताना चाहते हैं जब अखिलेश यादव इस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे सभी उत्तर प्रदेश का विकास हुआ था। और हम इतना ही कहना चाहते हैं इस अवसर पर दोस्तों जब हम उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले थे उस समय आपने एक ही हम से मांग की हुई थी एक हो जाइए चाचा भतीजे एक हो जाओ कभी भाजपा की सरकार उस देश से हट सकती है।

 • तो दोस्तों मैंने तो आपकी बात को मान कर के हम और अखिलेश एक हो गए हैं अब आप को निर्णय लेना है। 10 मार्च को प्रदेश से भाजपा का सफाया आपको करना है, आपके वोट से होना है।

 • हम आप से पूछना चाहते हैं कि बनारस की सभी सीटों पर और मैंने तो अपने सभी साथियों से उत्तर प्रदेश के अपने सभी साथियों से कह दिया है 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना चाहिए निर्णय, अब निर्णय आपको लेना है।

 • यही हमारा अनुरोध है यही हमारी अपील है कि उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से भाजपा का सफाया करना है और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताना है

No comments