आप के साथ उत्तर प्रदेश एवं अकबरपुर रनिया विधानसभा में निकाय चुनाव लड़ने वाले संघर्षशील लोग आए आगे- विवेश यादव
्आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव में भले ही उत्तर प्रदेश में बेहतर सफलता ना मिली हो लेकिन पंजाब में ऐतिहासिक विजय से उत्साहित उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी प्रभारी संजय सिंह (सांसद) ने दिल्ली के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) प्रभारी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी अकबरपुर रनिया विधानसभा आम आदमी पार्टी सहित उत्तर प्रदेश के सभी आम आदमी पार्टी विधायक प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
उपरोक्त जानकारी देते हुए, विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) एवं प्रभारी अकबरपुर रनिया विधानसभा ने बताया की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद की अध्यक्षता में दिल्ली के कई सम्मानित पदाधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश के सभी विधायक प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में संजय भैया ने सभी का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाते हुए दिल खोलकर तारीफ की संजय सिंह (सांसद) प्रभारी आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने कहा कि आप सभी लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है, अब आप लोगों की मेहनत से हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है, कि हम लोग एक विशेष रणनीति पर काम करते हुए उत्तर प्रदेश में भी पंजाब की तरह आगे आने वाले निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव एवं 2027 विधानसभा चुनाव में इतिहास बनाएंगे।
साथ ही विवेश यादव ने बताया कि लखनऊ की समीक्षा बैठक में आम आदमी पार्टी कि समाज हितार्थ पंजाब रणनीत के तहत कार्य कर उत्तर प्रदेश में सबसे पहले होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुत ही मजबूती से चुनाव लड़ेगी व पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में भी अपना इतिहास दोहराएंगे।अंत में विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट (प्रभारी) 206 विधानसभा ने कहा की उत्तर प्रदेश के इमानदार, संघर्षशील व समाज हितार्थ राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव की इच्छा रखने वाले लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर निकाय चुनाव व आगे आने वाले सभी चुनावों में अहम भूमिका निभाए, आम आदमी पार्टी के सभी उत्तर प्रदेश पदाधिकारी पूरे जोश के साथ उत्तर प्रदेश से जाति एवं धर्म की राजनीति करने वाली पार्टियों को उखाड़ फेंकने एवं समाज हितार्थ आम आदमी पार्टी को स्थापित करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगी।आम आदमी पार्टी की लखनऊ समीक्षा बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद), सभाजीत सिंह (प्रदेश अध्यक्ष), दिनेश पटेल (प्रदेश महासचिव) नितिन त्यागी (विधायक) दिल्ली विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट), प्रभारी 206 विधानसभा, आशुतोष पांडे (प्रत्याशी) भोगनीपुर व (जिलाध्यक्ष) कानपुर देहात, अरविंद कटिहार (जिलाध्यक्ष) कानपुर नगर ग्रामीण, चिंटू फौजी (प्रत्याशी) गोविंद नगर विधानसभा, विवेक द्विवेदी (प्रत्याशी) किदवई नगर सहित बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
Post a Comment