20 को शरद यादव की पार्टी का राजद में होगा विलय
20 को शरद यादव की पार्टी का राजद में होगा विलय
लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राजद में 20 मार्च को विलय होगा। इसके लिए आयोजन दिल्ली में उनके आवास 7, तुगलक रोड पर होगा।यह जानकारी बुधवार को खुद शरद यादव ने दी। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए हुए जनता परिवार को एक साथ लाने के प्रयास की यह पहल है। कहा कि स्वास्थ्य कारणों से बहुत समय तक वह अपने प्रयासों को आगे नहीं बढ़ा सकते। कहा कि एक समय था जब 1989 में जनता दल के पास लोकसभा में 143 सीटें थीं। पार्टी ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद विभिन्न सरकारों के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद देश में वंचित वर्गों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में काफी उत्थान देखने को मिला।
Post a Comment