2022 पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का चुनाव लड़ना एवं घर-घर अपनी नीतियां पहुंचाना एक बड़ी सफलता- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

2022 पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का चुनाव लड़ना एवं घर-घर अपनी नीतियां पहुंचाना एक बड़ी सफलता- विवेश यादव

 


आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा से आप के टिकट पर चुनाव लड़े एवं पांचवें स्थान पर रहे विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट प्रभारी अकबरपुर रनिया विधानसभा ने प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक विजय एवं विपक्ष के सफाए की खुशी में अपने कार्यालय में एकत्रित हुए पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मना कर सभी खुशी से झूमते नजर आए।

    वही कार्यालय में मिठाइयां बांटने एवं खुशियां मनाने के बाद सभी आप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक तिरंगा यात्रा रनिया क्षेत्र में निकाली जिसमें भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय आम जनता शामिल हुयी।अपने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट प्रभारी अकबरपुर रनिया विधानसभा ने कहा की आम आदमी पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ अपनी नीतियों को जन-जन तक बहुत ही मजबूती से पहुंचा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है जिसके तहत भविष्य में होने वाले  लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनावों में पंजाब की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी अपना परचम लहरा कर सभी जाति एवं धर्म के आधार पर चुनाव लड़ आम जनता को भ्रमित कर अपना उल्लू सीधा करने वाली सभी पार्टियों को उत्तर प्रदेश से खदेड़ने का काम करेंगी, जिसके लिए हमारे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है हमारी किसी भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता में किसी भी प्रकार के जोश में कोई कमी नहीं आई है।आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होने वालों में विवेश यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रभारी आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा, प्रखर पाठक (विधानसभा अध्यक्ष), अनीता यादव (महिला प्रभारी) अकबरपुर रनिया विधानसभा, प्रिंस मिश्रा, विपिन कुमार, गिरीश चंद यादव (मीडिया प्रभारी) सहित भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी सदस्य एवं आम जनता शामिल हुई।

No comments