सभी प्रत्याशियों ने किया अपनी जीत का दावा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सभी प्रत्याशियों ने किया अपनी जीत का दावा

 


कानपुर-20 फरवरी को हुए तीसरे दौर के मतदान के बाद नगर की सभी विधानसभा के प्रत्याशी/जनता ने अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे करना शुरू कर दिया है।अब यह भविष्य के गर्भ में है कि आने वाले 10 मार्च को जनता किसके सर पर ताज रखेगी।नगर की सभी सीटों पर जहां अखिलेश यादव का जोर नजर आया तो वहीं भाजपा भी पीछे नहीं रही,कुछ सीटो पर कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा/सपा की गणित बिगाड़ते नजर आए।

नगर के अधिकांश सीटों पर सपा प्रत्याशियों का जोर रहा,तो वहीं कुछ सीटों पर कांग्रेस बनाम सपा की सीधी टक्कर से भाजपा की बढ़त नजर आई,तो कुछ सीटों पर कांग्रेस बनाम भाजपा की सीधी टक्कर से सपा को फायदा होता नजर आया।इसी संबंध में सपा कार्यालय में हुई बैठक में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई है सपा आलाकमान ने अपने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए 10 मार्च को गिनती के समय मुस्तैद रहें जिससे कोई गड़बड़ ना कर सके।सपा से नगर अध्यक्ष डॉ0इमरान,उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू, पंडित ,संदीप,रहे।


No comments