झूठ पर सच्चाई भारी शिब्बू रज्जाकी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

झूठ पर सच्चाई भारी शिब्बू रज्जाकी


लखनऊ की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी झंडा लहराने जा रहा है। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिब्बू राज्जाकी ने दावा किया कि राजधानी की सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भाजपा को घेरते हुए कहा भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं थी। सरकार के दावे की हवा निकल गई है। जितना कहर महिलाओं और बेटियों पर बीते पांच साल में हुआ है इतना तो कभी किसी भी सरकार में नहीं हुआ। दहशत के साये में बेटियां और महिलाएं हमेशां रहती थी। उन्होंने उन्नाव हाथरस का जिक्र करते हुए कहा क्या लोग इन घटनाओं को भूल पाएंगे। हाथरस में कैसे बेटी को बिना परिजन की इजाजत के रात में सरकार के इशारे पर जलाया जाता है।  असल में अपराधियों को पूरा संरक्षण भाजपा की सरकार में था। बेरोजगार युवकों पर उनका कहना था कि सरकार से जब जब युवकों ने रोजगार मांगा तो उनको लाठियां दी जाती थी। रोजगार पर फेल भाजपा को आज नवजवानों की याद आ रही है। ये लोग कभी रोजगार पर बात नहीं करते।मंदिर के नाम पर हिन्दू मुस्लिम की एकता को तोड़ने वाले चुनाव में हार देखकर बौखला गये हैं यही कारण है कि भाजपा को झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है अपने पद के हिसाब से जनता में झूठ बोल कर गुमराह कर रहे है। शायद उनको इस बात का बिल्कुल एहसास नहीं है कि बार बार झूठ और फरेब नहीं चलता। सपा नेता ने कहा कि कल चौथे चरण का मतदान होने जा रहा है। पिछले तीन चरण में सपा को जनता ने अपना पूरा समर्थन दिया है। आगे भी ऐसा अपार समर्थन पार्टी को मिलने जा रहा है। शिब्बू के मुताबिक लड़ाई झूठ और सच्चाई की हो रही है। जिसमें सच की विजय होने जा रही है।

No comments