विवेश यादव के समर्थन में उतरे स्टार प्रचारकों ने 206 विधानसभा में मचाई धूम चौतरफा विवेश यादव की जय जय कार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विवेश यादव के समर्थन में उतरे स्टार प्रचारकों ने 206 विधानसभा में मचाई धूम चौतरफा विवेश यादव की जय जय कार


आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी एवं पिछले कई सालों से समाज हितार्थ राजनीतिक सिस्टम में बदलाव हेतु संघर्षरत विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने समर्थन में दर्जनों आम आदमी पार्टी एवं सहयोगी संगठनों के स्टार प्रचारकों को उतारकर अपनी विशेष रणजीत का परिचय देते हुए विपक्षी प्रत्याशियों की घबराहट बढ़ा दी है। 

   विवेश यादव द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में विजय प्रताप सिंह (m-tech) युवा आप नेता 206 अकबरपुर रनिया विधानसभा मुख्य स्टार प्रचारक अनीता यादव (एडवोकेट), महिपाल सिंह, रामबाबू यादव, प्रखर पाठक ,दिग्विजय सिंह भदोरिया, कोमल यादव, रमन शुक्ला, अनुज पांडे, अजीत यादव, स्टार प्रचारक एवं शक्ति सिंह, प्रिंस मिश्रा, विपिन कुशवाहा, शिवपाल पासवान संघर्षशील प्रचारक नियुक्त किए गए हैं।

   वही विवेश यादव के समर्थन में ऑपरेशन विजय कानपुर देहात की एक टीम भी प्रचार में उतरी है, क्योंकि विवेश यादव ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के न्यायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं।

   उपरोक्त जानकारी देते हुए 206 विधानसभा से मुख्य स्टार प्रचारक नियुक्त किए गए विजय प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी युवा नेता ने कहा कि विवेश भैया को ऐतिहासिक मतों से जिताकर अकबरपुर रनिया विधानसभा मेक कीर्तिमान स्थापित कर विधानसभा सहित उत्तर प्रदेश में समाज हितार्थ ऐतिहासिक बदलाव लाकर चुने हुए प्रतिनिधियों को अपनी असली जिम्मेदारी का अहसास कराना है। जिससे समाज की दयनीय होती जा रही हालत को सुधार कर सर्व समाज के चेहरे पर स्थाई मुस्कान लाई जा सके।


No comments