कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार


 रायबरेली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इन दिनों सर गर्मियों पर है भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। हम आपको बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में180 सदर विधानसभा सीट से 2017 में कांग्रेस पार्टी से विजय हुई थी लेकिन इस बार सदर विधायक आदिती सिंह के तेवर तीखे अंदाज में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद। भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आदिती सिंह के ऊपर दांव लगाया है। क्या इस बार आदिती सिंह अपनी सीट बरकरार रख पाती हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव मैदान में कांग्रेस पार्टी से रहे उम्मीदवार राकेश सिंह 3308 से विजय हुए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रही उम्मीदवार कंचन लोधी मात्र कुछ ही वोटों से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह से पराजित हुई थी। अभी हरचंदपुर और सदर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।लेकिन इस बार राकेश सिंह क्या अपनी सीट को बरकरार रख पाते हैं यह बात तो अभी गर्भ में है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

No comments