राजनैतिक दलों की रेट लिस्ट पर नहीं बनी बात, सर्वे के बाद नये रेट लिस्ट पर चर्चा होगी
कानपुर, मुख्य कोषाधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में कांग्रेस, भाजपा, रालोद, सपा, बसपा, सी. पी. एम. सी.पी.आई. मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के जिला निर्वाचन के विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु प्रत्याशियों के व्यय को निर्धारण करने हेतु रेट लिस्ट का प्रकाशन किये जाने के संबंध में आहुत की थी जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जो रेट लिस्ट जिला प्रशासन द्वारा दर्शायी गयी थी उसे न मानने का निर्णय लिया। राजनैतिक दलों के लोगों को कई वस्तुओं पर ज्यादा मूल्य होने पर एतराज था। साथ ही साथ जो वाहन किराये पर लिये जाते हैं उनका भी अधिक मूल्य होने का विरोध था। 1 लीटर पानी की बोतल के जो मूल्य निर्धारित किये थे राजनैतिक दलों के लोगों ने उसका भी विरोध किया। इन वस्तुओं के रेट के साथ-साथ अन्य कई और वस्तुओं के रेट थे जिनपर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों का विरोध था। सीलिंग फैन में कम मूल्य लिखा था उसको बढ़ाने की बात कर रहे थे।जिसपर मुख्य कोषाधिकारी यशवंत सिंह व कोषाधिकारी अखिल सिंह ने प्रतिनिधियों के साथ निर्णय लिया कि 7 जनवरी 2022 को पुनः 12.30 बजे रेट जो दर्शाये गये हैं उनपर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा। इसी बीच कल दिनांक 06 जनवरी 2022 को एक टीम बनाकर बाजार का सर्वे करा लिया जायेगा। तब रेट लिस्ट पर निर्णय होगा।बैठक में शंकर दत्त मिश्रा, सुरेश गुप्ता, के के शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि, बब्लू चौधरी, मो० उस्मान, उमाकान्त, आर.पी. कनौजिया आदि प्रमुख थे।
Post a Comment