पेपर लीक करने का आरोपी राय अनूप प्रसाद की राजनैतिक सांठ-गांठ अनिल यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पेपर लीक करने का आरोपी राय अनूप प्रसाद की राजनैतिक सांठ-गांठ अनिल यादव

UP-TET के पेपर लीक मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। पेपर लीक करने का आरोपी राय अनूप प्रसाद की राजनैतिक सांठ-गांठ सामने आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, UP-TET का प्रश्न पत्र लीक करने का आरोपी भाजपा के ही एक विधायक का भाई है जिसने सीधे सचिव से बात करके पेपर आउट कराने की डील कर ली थी।

अभी हाल ही में UP STF ने खुलासा किया था कि परीक्षा होने के 15 दिन पहले ही पर्चा लीक हो गया था। इस पूरे मामले में UP STF की जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पर्चा लीक करने का आरोपी और दिल्ली की प्रिंटिंग प्रेस RSM Finserv LTD का मालिक राय अनूप प्रसाद गोरखपुर से ताल्लुक रखता है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि गोरखपुर के सरकारी संस्थानों में आरोपी के परिवार से सदस्य अच्छे-खासे ओहदों पर काम कर रहे है। राय अनूप प्रसाद के पिता गोरखपुर के खाद कारखाने में कभी मैनेजर के पद पर तैनात थे लेकिन साल 1990 में जब कारखाना बंद हो गया तो परिवार समेत वो दिल्ली चले गए जहां से RSM Finserv LTD की शाख पड़ी। आरोपी के परिवार का एक सदस्य IAS भी है।

आरोपी राज अनूप प्रसाद की बहन बिहार से भाजपा की विधायक है। इस तरह से आरोपी अफसरशाही और राजनैतिक रूप से एक रसूखदार व्यक्ति है। मिली जानकारी के मुताबिक इसने सीधे सचिव से बात की पेपर आउट कराने की डील कर ली थी। इन सब घटनाक्रम के लिहाजा ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय को नौकरी से बर्खास्त करके गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय और RSM Finserv LTD का मालिक गिरफ्तार है।

No comments