गाय के नाम पर सिर्फ सियासी धंधा कर रही है भाजपा...डॉ अमरेंद्र पाण्डेय,भावी कांग्रेस प्रत्याशी 313 विधानसभा खलीलाबाद.. हु
गाय व गंगा के नाम पर छलावा कर रही है भाजपा सरकार..सन्तोष कटाई,कांग्रेस प्रदेश सचिव
संत कबीर नगर!313 विधानसभा खलीलाबाद के अंतर्गत लहुरादेवा गांव में आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया,बताते चलें कि लहुरादेवा गाँव मे एक बछड़े की मौत हो गई है जिसे कुत्ते नोच कर खा रहे हैं।डॉ अमरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में चल रहे इस बुद्धि शुद्धि यज्ञ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सन्तोष कटाई ने कहा कि"जब प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी गायों की हालत इतनी खराब है तो बाकी राज्यो में क्या हालत होगी?गोरक्षा के नाम पर आम लोगो को वहशी भीड़ में बदला जा रहा है, जबकि गाय भूख और प्यास से मर रही है।उन्होंने आगे कहा कि गाय के लिए वास्तव में कुछ करने की जरुरत है, हमारी आंखों के सामने रोज गायें मर रही है,और प्रदेश सरकार हिन्दू मुस्लिम करने पर लगी हुई है, गाय से इतना बड़ा राजनीतिक धोखा कैसे हो सकता है?
313 विधानसभा खलीलाबाद से कांग्रेस पार्टी के भावी प्रत्याशी डॉ अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि"गाय ने भारतीय राजनीति के सामूहिक सोच को लंबे अरसे से प्रभावित कर रखा है लेकिन भाजपा के शाशन में इसका पतन हो रहा है, उन्होंने आगे कहा कि "यहाँ गायो को रहने व खाने की कोई व्यवस्था नही है।ठंड ज्यादा है, गायों को बचाने के लिए कोई इंतजाम नही है।गोसदन में रह रहे गाय व बछड़ो को समुचित चारा पानी की भी व्यवस्था नही है, जिससे उनकी मौत हो रही है।अंत मे उन्होंने कहा कि "जो पार्टी गंगा व गाय के नाम पर राजनीति करती है, वो आखिर गायो की मौत पर चुप क्यों है.?
इस कार्यक्रम में गुड्डू उपाध्याय, योगेश पाण्डेय, नीलम चतुर्वेदी,मीनू सिंह,मदन दास, दिलशाद अफसर,अमित सिंह, भुवनेश्वर भारती, चमन सिंह,दीपक शर्मा एवं सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment