दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

रिपोर्ट मोहम्मद सलमान 



 गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त मो0 मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। धानेपुर पुलिस ने तत्काल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया

No comments