206-विधानसभा के आप ग्राम कमेटी सम्मेलन में पहुंचे पदाधिकारियों का फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट हुआ सम्मान, पदाधिकारी हुए गदगद - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

206-विधानसभा के आप ग्राम कमेटी सम्मेलन में पहुंचे पदाधिकारियों का फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट हुआ सम्मान, पदाधिकारी हुए गदगद

आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी एवं तेजतर्रार इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता विवेश यादव द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव में अकबरपुर रनिया विधानसभा से अपनी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हेतु एक साल से ताबड़तोड़ अकबरपुर रनिया विधानसभा में आम जनता की व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर काम करते हुए, प्रत्येक ग्राम के चौमुखी विकास एवं समस्याओं से मुक्त बनाने हेतु ग्राम कमेटी बना रहे हैं। जिसके तहत अब तक करीब 250 से अधिक ग्राम कमेटियां अकबरपुर रनिया विधानसभा में आम आदमी पार्टी की बन चुकी हैं।ग्राम कमेटी बनाने के बाद विवेश यादव द्वारा 50-50 गांवों की ग्राम कमेटियों का सम्मेलन अपने विधानसभा मैंथा कार्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम ग्राम पदाधिकारी सम्मेलन में सभी 50 गांवों के पदाधिकारियों ने शामिल होकर सत्ता एवं विपक्ष की नींद उड़ा दी थी।

     उसी दूसरे पदाधिकारी  की कमेटियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर दूसरे पदाधिकारी सम्मेलन को ना सिर्फ सफल बनाया बल्कि ऐतिहासिक भी बनाया। वहीं विवेश यादव द्वारा आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन में ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} सहित कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुई।
      अपने संबोधन में विवेश यादव विधायक प्रत्याशी आम आदमी पार्टी ने अकबरपुर रनिया विधानसभा के लिए ग्राम कमेटियों का उद्देश्य बताते हुए, कई ऐतिहासिक व विधानसभा को उत्तर प्रदेश की उत्तम विधानसभा बनाने हेतु घोषणाएं की।
    जिनमें विधानसभा के सर्व समाज को तहसील जिला एवं उच्च न्यायालय तक निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने की घोषणा की, वहीं दूसरी घोषणा में उन्होंने कहा की पूरी विधानसभा के सर्व समाज को निशुल्क 02 एंबुलेंस एवं 02 मोक्ष वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।अपनी तीसरी घोषणा में उन्होंने कहा की विधानसभा के सभी बेरोजगारों को प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार दिलवाया जाएगा, जिसके लिए हमने देश की 1300 कंपनियों के साथ टाइप किया हुआ है।
    अपनी चौथी घोषणा में उन्होंने कहा कि यदि आप सभी ने हमें अकबरपुर रनिया विधानसभा से अपने सेवक के रूप में विधायक प्रतिनिधि बनाया तो पूरे ग्राम की ग्राम कमेटियां ही ग्राम के विकास एवं सभी प्रकार के कार्यों को करेंगी, जिससे अकबरपुर रनिया विधानसभा भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त होगी व सभी को सरकारी एवं अन्य सुविधाएं बराबर के हिसाब से मिलेंगी।
    पदाधिकारी सम्मेलन को विजय प्रताप सिंह युवा आम आदमी पार्टी नेता के अलावा कई सम्मानित लोगों ने संबोधित किया व कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को फूल माला एवं स्मृति चिन्ह भेटकर आम आदमी पार्टी के (विधायक प्रत्याशी) अकबरपुर रनिया विवेश यादव (एडवोकेट) ने सभी को सम्मानित किया।
     कार्यक्रम में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में विवेश यादव (विधायक प्रत्याशी) आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा, विजय प्रताप सिंह युवा आप नेता, अनीता यादव (उपाध्यक्ष) विधानसभा, पंकज कुमार दीक्षित (मीडिया प्रभारी), सूर्य प्रकाश लोदीपुर, कृष्ण कुमार लोधीपुर, सुधीर गौतम लोथीपुर, रामरतन यादव चंपतपुर, महिपाल सिंह केसरीनिवादा, जयसिंह वधवर, राजेश जिनोरा, आशीष कुमार बीरपुर नकसिया, प्रिंस मिश्रा जिनोरा, बेचेलाल वीरपुर नकसिया, राजेश कुमार कठेरिया अरशदपुर, विजय कुमार सुनवर्षा, गोविंद दिवाकर वेहठा, रामभजन गुप्ता सुनवर्षा, राजेश शुक्ला अनूपपुर, आदित्य दुबे अनूपपुर, संदीप यादव, विजय सिंह ज्योति, लाखन दिवाकर नरिहा, हरनाम केसरी निवादा, सुधीर लोधीपुर, कमलेश अधियावर, शमीम नरिहा, सरमन निषाद नरिहा, अजीत कुमार ज्योतिष, राम शरण रास्त, संजय कुशवाहा पूरासभा, गोपी यादव कोविदखेड़ा, नरेंद्र सिंह चौहान, ननकू दिवाकर सरसी, मुकेश सिंह सरियापुर, जयमल यादव, सत्येंद्र पांडे रोशनमऊ, राज नारायण पांडे, अखिलेश सिंह देवीपुर, मुकेश शुक्ला नरिहा, मोहित मिश्रा हतिका, हरनाम यादव केसरी निवाला, जगदीश, हृदय नारायण पूरासभा, नागेंद्र यादव मथुरापुरवा, राम जनक पूरासभा, शिवपाल पासवान, अमर सिंह ररूआ, अमित तिवारी रोशनमऊ, सुरेंद्र यादव बन्नाजाखड़, अरविंद हुसैन बन्ना जाखड, मकसूद बन्नाजाखड़, राजेश कुमार बन्ना जाखड, विजय कुशवाहा सुनवर्षा, सूरज सिंह सीतामऊ, राजेश यादव फतेहपुर कुढरा, संजय यादव फतेहपुर कुढरा, रामस्वरूप कठेरिया मलिकपुर, रोहित चौहान बलरामपुर, हीरालाल सीधामऊ, घसीटे लाल पाल सुनवर्षा, राजेश कुमार सीथामऊ, प्रदीप कुमार पासवान सीधामऊ, माधुरी पासवान सीधामऊ, रामबाबू यादव केसरीनिवादा, आशा पासवान सीधामऊ, नन्ही देवी पूरासभा, अल्पना नरिहा, मिथिलेश नारिहा, रीना लालपुर, विनोद यादव केसरीनिवादा, प्रवीण राठौर लालपुर, धीरेंद्र कुमार शिवधाम, नीरज यादव कचनाबगिया, अरविंद यादव लालपुर, संदीप पासवान सीधामऊ, दशरथ सरियापुर, अमोल सिंह मूकधरा, कल्लू सिंह गौर मूकधरा, ओम प्रकाश व रामप्रसाद बलुवापुर, दिग्विजय भदोरिया केसरीनिवादा, अल्पना नरिहा, राजबहादुर सेंगर मदारपुर, जेपी यादव चौबियाई, संदीप यादव अंकित तिवारी, संदीप वर्मा, शशांक सक्सेना सहित भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के विधानसभा एवं ग्राम पदाधिकारी, सदस्य व मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

No comments