ऑपरेशन विजय में उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों के संघर्षशील व समाजहित की सोच रखने वाले ही लोग हो शामिल-शिवमंगल सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ऑपरेशन विजय में उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों के संघर्षशील व समाजहित की सोच रखने वाले ही लोग हो शामिल-शिवमंगल सिंह


कानपुर गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश व समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने हेतु 2011 से एक विशेष कार्ययोजना पर कार्य कर रहे "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने "ऑपरेशन-विजय" को सभी राज्यों में मजबूती से खड़ा करने हेतु अपने भारी संख्या में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
नियुक्त "ऑपरेशन-विजय" के पदाधिकारियों के कार्यों की देखरेख करने हेतु गठित की गई कार्य समिति एवं निगरानी समिति ने उत्तर प्रदेश के 08 जिलाध्यक्षों को ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग की कार्य योजना एवं (ऑपरेशन विजय शपथ पत्र प्रारूप 06) के अनुरूप कार्य न करने हेतु पाए जाने पर आवश्यक कारण बताओ नोटिस दिए गए थे, जिन पर संतोषजनक वा समय से जवाब ना मिलने पर उत्तर प्रदेश के 08 जिलाध्यक्षों को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया है। जिनके नाम, पिता का नाम व जिले निम्न है।
1- सुमित पाल पुत्र राम रतन पाल जिला- बरेली। 
2- सुरेश कुमार चौहान स्वर्गीय कालीचरण जिला- झांसी। 
3- राकेश पांडे पुत्र श्री राम पांडे, जिला- बहराइच। 
4- मोहन कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम किशोर श्रीवास्तव जिला- लखीमपुर खीरी।  
5- दिग्विजय सिंह पुत्र शमशेर सिंह जिला- कानपुर ग्रामीण। 
6- देवेंद्र मिश्रा पुत्र सुरेंद्र पाल मिश्रा जिला- कासगंज।  
7- अवधेश कुमार पुत्र बन्नी सिंह जिला- हाथरस।
8- लालमन यादव पुत्र आदित्य नारायण जिला-औरैया मीडिया को जानकारी देते हुए ऑपरेशन-विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने कहा कि यह आदेश दिनांक- 05 नवंबर 2021 से प्रभावी होगा व जिलाध्यक्ष पद /जिम्मेदारी से हटाए गए उपरोक्त सभी  जिलाध्यक्ष अब ऑपरेशन-विजय के साधारण सदस्य रहेंगे।

No comments