पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण कांग्रेस के तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी
रिपोर्ट मोहम्मद परवेज अख्तर
सेमरियाव पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण कांग्रेस के तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें तीन में से दो न्याय पंचायत अध्यक्ष दुबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हों गये। शफीकुर्रहमान, नजरूल हसन ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उस पर खरा उतरेंगे।
ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम नज़ीर ने सैयद शफीकुर्रहमान को बाघनगर, नजरूल हसन को परसाशेख न्याय पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए विधानसभा चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी ब्लाक पदाधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष लग जाएं। साथ ही कांग्रेस की प्रतिज्ञा के बारे में लोगों को जागरूक करें। इस दौरान मुहम्मद परवेज अख्तर, नजरूल हसन, सैयद शफीकुर्रहमान, मैनुद्दीन, राजाराम आर्या, वाजिद अली, मकसूद आलम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment