देश का भ्रष्ट व निष्क्रिय राजनीतिक सिस्टम एक बहुत बड़ी सामाजिक बुराई, जिसे बदलना देश व समाज हित में- शिवमंगल सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

देश का भ्रष्ट व निष्क्रिय राजनीतिक सिस्टम एक बहुत बड़ी सामाजिक बुराई, जिसे बदलना देश व समाज हित में- शिवमंगल सिंह

कानपुर  गैर राजनीतिक, "ऑपरेशन- विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने समाज से सामाजिक बुराइयों को मिटाने एवं देश के समाज हितार्थ बने व वर्तमान समय में भ्रष्ट व निष्क्रिय हो चुके सिस्टमों को बदलने हेतू अपने संगठन को पूरे देश में बहुत ही मजबूती से खड़ा करने की उद्देश्य से लगातार इमानदार व संघर्षशील पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। उसी के तहत आज ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के 31 जिलों की मजबूत व दर्जनों पदाधिकारियों वाली जिला कार्यकारिणी घोषित की।
 

मीडिया को जानकारी देते हुए ऑपरेशन-विजय की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने कहा कि ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग समाज से सभी सामाजिक बुराइयों को बिताने के साथ-साथ देश की वर्तमान भ्रष्ट व निष्क्रिय राजनीतिक सिस्टम को एक समाज की बहुत ही खतरनाक सामाजिक बुराई मानते हुए उसे बदलने हेतु लगातार कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत ही उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में मजबूत पदाधिकारियों की नियुक्ति जा रही है।
    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में नियुक्त मजबूत, संघर्षशील व ईमानदार पदाधिकारियों की कार्यकारिणी 2022 चुनावों में भ्रष्ट व आम जनता को गुमराह कर पद एवं सत्ता हासिल करने वाले राजनीतिज्ञों को बेनकाब करने का काम करेंगी।
    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा देश के कई प्रदेशों में मजबूत प्रदेश कार्यकारिणी का चयन किया जा चुका है। जिनकी अति शीघ्र घोषणा की जाएगी।
    ऑपरेशन विजय द्वारा जिला- आजमगढ़ में 25 पदाधिकारी, जिला- गाजीपुर में 16 पदाधिकारी, जिला- फर्रुखाबाद में 15 पदाधिकारी, जिला-संत रविदास नगर (भदोही) में 12 पदाधिकारी, जिला- फिरोजाबाद में 23 पदाधिकारी, जिला- हापुड में 15 पदाधिकारी, जिला- जौनपुर में 22  पदाधिकारी, जिला- कानपुर देहात में 23 पदाधिकारी, जिला- मिर्जापुर में 23 पदाधिकारी, जिला- गौतम बुद्ध नगर में 14 पदाधिकारी, जिला- संभल में 23 पदाधिकारी, जिला- देवरिया में 17 पदाधिकारी, जिला- बुलंदशहर में 24 पदाधिकारी, जिला- कन्नौज में 21 पदाधिकारी, जिला- उन्नाव में 19 पदाधिकारी, जिला- लखनऊ में 19 पदाधिकारी, जिला- मैनपुरी में 17 पदाधिकारी, जिला- अमेठी में 17 पदाधिकारी, जिला- गोरखपुर में 21 पदाधिकारी, जिला- हमीरपुर में 21 पदाधिकारी, जिला- बदायूं में 24 पदाधिकारी, जिला- सुल्तानपुर में 23 पदाधिकारी, जिला- शाहजहांपुर में 23 पदाधिकारी, जिला- वाराणसी में 30 पदाधिकारी, जिला- अयोध्या में 15 पदाधिकारी, जिला- बांदा में 23 पदाधिकारी, जिला- मेरठ में 14 पदाधिकारी, जिला- कानपुर नगर में 30 पदाधिकारी, जिला- बाराबंकी में 20 पदाधिकारी, जिला- जालौन में 24 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

     

No comments