कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी के स्तम्भ,उनका योगदान अतुलनीय-श्री प्रवीण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस कमेटी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी के स्तम्भ,उनका योगदान अतुलनीय-श्री प्रवीण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस कमेटी

सन्त कबीर नगर जैसे जैसे विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहा है उसी के दृष्टिगत 313 विधानसभा, खलीलाबाद से कांग्रेस पार्टी के भावी उम्मीदवार डॉ अमरेन्द्र पाण्डेय ने भी जोरदार तैयारी शुरू कर दी है।उन्होंने आज जिला मुख्यालय पर स्थित एवीएम इंटर कॉलेज पर कार्यकर्ताओं को सजग एवं सक्रिय करने के लिए "प्रशिक्षण से पराक्रम " कार्यशाला का आयोजन किया।इस कार्यशाला में कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवं सभी विधनसभा अध्यक्ष शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
   आज का यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से पांच सत्रों में आयोजित की गई।प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को "बूथ प्रबंधन" की जानकारी दी गई,इसके अंतर्गत उन्हें शत प्रतिशत मतदान कराने, मतदाताओं को बूथ तक पहुचाने एवं उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने की जानकारी दी गई।द्वितीय सत्र "अभय कांग्रेस" में उन्हें कांग्रेस की स्थापना से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके विचारों की जानकारी दी गई।तृतीय सत्र "आरएसएस व भाजपा की गद्दारी" के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को आजादी से पूर्व आरएसएस की अंग्रेजों की मुखबिरी करने की विस्तार से जानकारी दी गई,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस विषय पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्र को पुनः एकजुट होने एवं जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के विकास व उत्थान का संकल्प लिया।चतुर्थ सत्र "सोशल मीडिया प्रबंधन"के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से सम्बंधित प्रबन्धन की जानकारी दी गई,जिसमें कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करना एवं कांग्रेस द्वारा की गई विकासवादी योजनाओं को जनता तक पहुचाने के विषय मे जानकारी दी गई।पंचम सत्र "किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश" के अंतर्गत उन्हें 1952 से लेकर 1989 तक कांग्रेसी सरकारों द्वारा किये गए विकासोन्मुख कार्यो से अवगत कराया गया एवं 1989 से जनता को बरगला कर क्षेत्रीय पार्टियों एवं भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को जाति-धर्म-वर्ग में बाट कर प्रदेश को गर्त में ले जाने का कार्य किया।इसके लिए जनता को जागरुक व सजग करने की जिम्मेदारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की है।
    "प्रशिक्षण से पराक्रम" प्रशिक्षण में प्रशिक्षक हर्ष विधीरे,विष्णु शर्मा, शिवजी कनौजिया एवं गिरीश सन्त यादव ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षित किया।
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय रहें।उन्होंने कार्यकर्तओं को उत्साहित करते हुए कहा कि"कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान व स्वाभिमान के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव तत्पर रहेगी,कार्यकर्ता ही कांग्रेस के आधार स्तम्भ है इनकी सक्रियता से ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी श्री प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने आगे कहा कि "भाजपा के साशन काल मे महंगाई चरम पर है लेकिन भाजपाई सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में मस्त हैं उन्हें जनता के दुख दर्द से कोई सरोकार नहीं है।313 विधानसभा खलीलाबाद से भावी कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि " कार्यकर्ता ही कांग्रेस संगठन के आधार हैं, उनकी मेहनत व लगन से पार्टी अबकी बार प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सिर्फ जनता को परेशान व भ्रमित कर रही है, अबकी बार जनता ने भाजपा को भगाने का मन लिया है।उन्होंने कार्यकर्तओं को एकजुट रहने व कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मो नजीर,दिलशाद अफसर व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीनू सिंह,ब्लाक अध्यक्ष भुवनेशर भारती, गुड्डू उपाध्याय,चमन सिंह,बिट्टू सिंह, राजू गौड़ ,दीपक शर्मा, शशी शर्मा, मो मुर्सलीन आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकता  उपस्थित रहें।

No comments