मतदाताओं के बदौलत 2022 में बनेगी भाजपा की सरकार - राकेश सिंह बघेल - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मतदाताओं के बदौलत 2022 में बनेगी भाजपा की सरकार - राकेश सिंह बघेल

संत कबीर नगर मेंहदावल बिधान क्षेत्र के मनैतापुर मे आयोजित चौपाल कार्यक्रम  में  विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा


जपा की कथनी करनी मे समानता हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल हैं जहां कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व स्वाभिमान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहता हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत उत्तर प्रदेश में 2022 में भाजपा का परचम पुनः फहरेगा। कार्यकर्ता  व मतदाताओंकी बदौलत 2022 फतह करेगें। विपक्षीदल अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। सरकार की नीति व काम से हताहत होकर विपक्षीदल को प्रदेश के मतदाताओं ने नकार दिया है । उन्होने कहा कि भाजपा जो कहती हैं वह करती हैं। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जो वादा किया था वह एक-एक कर पूरा किया। धारा 370 हटाने व अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ। केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतत्व में उत्तर प्रदेश मे भय मुक्त समाज का सपना साकार हुआ हैं। चौमुखी विकास उत्तर प्रदेश की पहचान बन गयी हैं। भ्रष्टाचार जड से समाप्त हो रहा हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके को मिल रहा हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व स्वाभिमान के लिए सदैव तत्पर्य रहने का कार्य किया जा रहा हैं। विपक्ष सरकार की नीतियों व कार्यो के कारण मुद्दा विहिन हो चुका हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी । इस अवसर पर जिला महामंत्री बिनोद पांडे , राजेंद्र निषाद  राज कुमार तिवारी , महेश लोधी  शेरू सिंह , समेत तमाम लोग मौजूद रहे 

No comments