उत्तर प्रदेश मेंयोगी के नेतृत्व में दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकारबनाएगी भाजपा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

उत्तर प्रदेश मेंयोगी के नेतृत्व में दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकारबनाएगी भाजपा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी

संतकबीर नगर विधानसभा खलीलाबाद के ग्राम कोनी घाट स्थित बाबा नरोत्तम दास मंदिर पर भाजपा के तामेश्वर नाथ मंडल के समस्त पदाधिकारियों समस्त 17 शक्ति केंद्र प्रमुख संयोजको के मतदाता सूची सदस्यता अभियान और मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने सभी पन्ना टोली प्रमुखों 17 शक्ति केंद्र प्रमुख    कार्यकर्ताओं से संवाद बात किया और उनकी बूथ समितियों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा एवं आगामी 2022 में आने वाले चुनाव की तैयारी के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की। वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा पार्टी की कथनी एवं करनी दोनों समान है। क्योंकि उसके शासन प्रशासन में भी दिखाई देती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2017 में चुनाव पूर्व जो भी वादे किए थे उनको शत प्रतिशत अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है। और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अपनी पुरानी पिछड़ा प्रदेश होने की छवि से उभरकर नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है । उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी पुनःपूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी ऐसा हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है ।क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुंडाराज समाप्त हुआ है।नए रोजगार सृजित किए गए हैं। बिचौलियों को खत्म कर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। और कोरोना कॉल जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश ना केवल कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त की बल्कि अपनी जनता का पूरा ख्याल रखा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का कार्य किया है।इस अवसर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे,।      

 


No comments