किसान आंदोलन ले रहा है जनांदोलन का आकार सरोज - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

किसान आंदोलन ले रहा है जनांदोलन का आकार सरोज


लखनऊ लखीमपुर में निहत्थे किसानों को गाड़ी से रौंद डाला गया, इस प्रकार का घिनौना कृत्य करने वाले आज भी आजाद और खुले आसमान की हवा ले रहे हैं, लेकिन इस विषय पर तनिक सी संवेदना व्यक्त करने जाने पर संपूर्ण विपक्ष को सील कर दिया जाता है। किसान आन्दोलन और लोकतंत्र की आवाज को उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिदिन दबाती जा रही है लेकिन सरकार शायद भूल गई है कि हठधर्मिता और सत्ता का नशा अधिक समय तक नही रहता। इस आन्दोलन को लगातार मजदूरों, नौजवानों व आम नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। किसान आंदोलन अब किसानों तक ही सीमित ना रहकर एक बृहद जनांदोलन का रूप ले चुका है जिसमें योगी और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की ताकत खुद ब खुद उपज आई है।


यह बात आज डॉ. राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने केकेसी स्थित कार्यालय पर लखीमपुर से आई सैकड़ों की तादात में थारू जनजाति के लोगों को संबोधित करते हुए कही। 


उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या का बदला जनता उत्तराखंड, यूपी व पंजाब के विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया कर लेगी।

फाउंडेशन की अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा किसान आन्दोलन से डरी हुई है। बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों को सबक सिखाने के लिए सरकार की शह पर उन्हें गाड़ी से रौंद देने व गोली मारकर नृशंस हत्या करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलवा कर छात्रों युवाओं महिलाओं व किसानों , मजदूरों,के बीच जाकर बताने का काम करेगी।

श्रीमती सरोज यादव ने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को पनपने का कोई मौका नहीं दिया। आज देशभर में किसानों के अलावा, मजदूर और छात्र-युवा विपक्ष की भूमिका में हैं। जनता के विभिन्न हिस्सों की आंदोलन में एकता बन रही है। 


यह एकता 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में योगी की छुट्टी करने से शुरू कर 2024 में मोदी व भाजपा मुक्त भारत का निर्माण करेगी। बैठक में मुख्य रूप से थारू सुनीता देवी थारू श्रीदेवी थारू रोमा देवी हारू शीला देवी राधा  साध्वी थारू मालती देवी श्रीमती पूनम थारू तारा देवी चौधरी शिव राम निषाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए

No comments