आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन के निर्देशानुसार जनपद मुख्यायल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती पूरे उत्साह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन के निर्देशानुसार जनपद मुख्यायल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती पूरे उत्साह

 संत कबीर नगर आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन के निर्देशानुसार जनपद मुख्यायल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती पूरे उत्साह


, उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत मनायी गयी। महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर मा0 राज्य मंत्री श्रीराम चौहान जी एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर वर्मा ने महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री श्री राम चौहान जी द्वारा  महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन कृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी ते हुए कहा कि आज हमारी सरकारक20 अक्टूबर पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मना रही है , उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की सभ्यता और संस्कृति में है कि यह अपने महापुरूषों की जयन्ती मनाया करती है और कोई भी सरकार ऐसा नहीं करती रही। महापुरूषों की जयन्ती मनाकर हम लोग एक संदेश देते हैं कि यह सरकार महापुरूषों की सम्मान करने वाली सरकार है।

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर वर्मा ने महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के शुभ अवसर पर सब को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी की देन है कि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती को आज प्रदेश के समस्त प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में पूर्ण मनोयोग एवं हर्षाेल्लास के साथ मना रहे है।

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लॉक गीत पार्टी‘‘ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद के सभी विकास खण्डों व तहसीलों के अन्तर्गत महर्षि बाल्मीकि जी से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिरों आदि पर भी पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री कृष्ण मुरारी दास जी, पी0डी0 डी0डी0 शुक्ल, अपर जिला सूचन अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, सहित अन्य आगंन्तुक एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहें,    


No comments