शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 11 अक्टूबर को कमिश्नर आवाज पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपेंगे - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 11 अक्टूबर को कमिश्नर आवाज पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपेंगे



कानपुर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री हरिश्चन्द्र दीक्षित ने आज नवीन मार्केट स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए की है।  दीक्षित ने पत्रकारों को बताया कि तीन वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य पद का ग्रेड नहीं दिया जा रहा है।  रत्न शुक्ल नगर निगम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य  जयकरन निषाद सेवानिवृत्त भी हो गए है परन्तु प्रधानाचार्य के ग्रेड से वंचित रहे इस सत्र के अन्त में रत्न शुक्ल जूड़ी के वर्तमान प्रधानाचार्य  मानवेन्द्र दत्त पाण्डेय, गाँधी स्मारक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार शर्मा तथा नगर निगम इ०का० सिविल लाइन्स की प्रधानाचार्या तृप्ति अरोड़ा 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हो जायेगी। संगठन के प्रयास से जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वांछित मार्गदर्शन 08 अक्टूबर, 2021 को प्रदान कर दिया है जिससे  दीक्षित ने संगठन के संघर्ष की उपलब्धि करार दिया है तथा आशा व्यक्त की है कि नगर निगम इस समस्या का समाधान करेगा।  दीक्षित ने आगे बताया कि 2000 से सेवारत 10 शिक्षिकाओं का स्थायीकरण नहीं किया गया है और उनके जी०पी०एफ० की कटौती होते हुए भी सेवालान प्रदान न किये जाने की तीव्र आलोचना की है यहाँ तक कि इन्हीं 10 शिक्षिकाओं में से 01 शिक्षिका नगर निगम बालिका इण्टर कालेज जूही में प्रधानाचार्या रहकर 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हो गई हैं और उनको स्थायीकरण का बहाना बनाकर पेंशन स्वीकृत नहीं की जा रही है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या  दुर्गेश नन्दिनी का पेंशन के अभाव में गम्भीर रूप से आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है!

No comments