जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है केन्द्र व प्रदेश की सरकारे राकेश मिश्र skn - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी है केन्द्र व प्रदेश की सरकारे राकेश मिश्र skn


 संतकबीरनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा  सप्ताह के रुप में मंगलवार को काटें स्तिथ ग्राम अमया में  मंडल अध्यक्ष राम नैन शर्मा के निवास पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने जाँच कराया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की जन कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता के अपेक्षाओं पर पूर्णरुपेण  खरी उतर रही हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रदेश के कानून का राज स्थापित हुआ है गुण्डा माफिया जेल के सलाखों के पीछे है प्रदेश में अमन चैन कायम है। श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का राजनीतिक एजेंडा बदल डाला है। जो सियासत पहले जाति,


धर्म, बिरादरी और भाषा तक सीमित थी वह आज गांव, गरीब, किसानों और युवाओं तक पहुंच चुकी है। मूल्य, सिद्धांत, जनकल्याणकारी योजनाएं, मूलभूत ढांचा निर्माण की योजनाएं, सुरक्षा की भावना अब हर नागरिक के मन में उत्पन्न हो चुकी है। इसकी वजह से भाजपा के सामने अब कोई समस्या नहीं है लेकिन हमें मूकदर्शक बने रहने के बजाय अपना दृष्टिकोण पेश करने की आदत डालनी होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल में विकास की गंगा बहा दी है। कोरोना काल में गरीबों को नि:शुल्क राशन मुहैया कराया गया। केन्द्र और प्रदेश सरकार ने महीने में दो बार राशन वितरित किया। योगी सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। कार्यक्रम का संचालन शिवाजी शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रामनैन शर्मा ,राम सागर चौधरी , संतराम वरुण, पुरुषोत्तम गुप्ता, प्रभुनाथ ओझा,नीरज तिवारी, सुरेन्द्र पाठक,रामयज्ञ पाण्डेय,अमर राय सहित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डाक्टरों की टीम एवं कोरोना वैक्सीन की टीम उपस्थित रही।     

No comments